भारत की जीत पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला यूथ कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विश्व विजय पर जोरदार जश्न मनाया। रविवार रात सम्पन्न हुए फाइनल में भारत की जीत पर जोरदार आतिशबाजी की गई। युवा कांग्रेस के मोहित मल्होत्रा ने कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में देश ने विश्वगुरु की पदवी प्राप्त की है, जो न सिर्फ टीम के लिए गौरव का पल है बल्कि देश के लिए भी यह पल इतिहास बन गया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक कुल तीन बार (2007, 2024, 2026) टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने वर्ष 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला, 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरा और 2026 में लगातार दूसरी बार (और कुल तीसरी बार) टी20 विश्वकप जीता है। वहीं देश की महिला टीम ने भी विश्वकप जीतकर देश का नाम विश्व के मानचित्र पर ऊंचा किया है।