सिरोही में परिवर्तन यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लेगे भाग

सिरोही में परिवर्तन यात्रा की तैयारी।का जायजा लेते भाजपा नेता।

सबगुरु न्युज- सिरोही। तानाशाही एवं भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपाइयों में भारी उत्साह दिख रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य वक्ता रहेंगे।यात्रा का सिरोही पहुंचने पर ढोल नगाड़े एवं प्रत्येक चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कोठारी ने बताया कि राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार, दलितों पर बढ़ता अत्याचार,महिला उत्पीडन,अपराध,किसानों पर बढ़ते अत्याचार से गर्सित प्रदेश को कांग्रेस सरकार से मुक्त करवाने के लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में चल रही है।परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस सरकार डरी हुई है।
कोठारी ने कहा की राजस्थान की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ सिरोही में सुबह 10 बजे राम झरोखा मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ता लोगों से घर घर जाकर संपर्क पत्रांक, पीले चावल बांट कर न्योता दे रहे है।आमजन के अंदर भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भारी उत्साह है हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आने का अनुमान है।
सिरोही नगर मंडल के प्रभारी नारायण देवासी ने बताया कि नगर के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेकर कार्य की प्रगति की जानकारी ली।देवासी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प की सभा में क्षेत्र में बजरी माफिया,घटिया निर्माण कार्य,शहर की सड़को की खस्ता हालत एवम बिजली बिलों में हो रही घपले बाजी को उजागर किया जाएगा।