आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 7000 रन

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 7000 रन पूरे किए।

साल 2008 में अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये मुकाबले की पहली पारी में 7000 रन का आंकड़ा छूकर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस पारी के दौरान दिल्ली के खिलाफ 1000 आईपीएल रन भी पूरे किए।

कोहली अब तक आईपीएल में 225 पारियों में 36.68 की औसत से 7043 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन (6536), डेविड वॉर्नर (6211) और रोहित शर्मा (6063) से आगे हैं। दिल्ली से आने वाले कोहली ने अपने घरेलू मैदान पर शनिवार को खेलते हुए 46 गेंद पर 55 रन की पारी खेली।

IPL 2023 : रोहित शर्मा ने शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया

IPL 2023 : फिल सॉल्ट का तूफान, दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रौंदा