अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का स्थित बाघ संरक्षण अभयारण्य एक जुलाई से तीन महीने के लिये बंद हो जाएगा।
उप वन संरक्षक अभिमन्यु सहारण ने सोमवार को बताया कि इसके साथ ही जंगल सफारी पर रोक लग जाएगी। अब सरिस्का बाघ अभयारण्य एक अक्टूबर से खुलेगा। सरिस्का स्थित पांडूपोल हनुमान मंदिर के लिए रास्ता खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि वर्षाकाल में सड़कें खराब होने और वन्यजीवों का प्रजनन काल होने के कारण तीन महीने बंद रखते हैं।
सरिस्का में बाघ-बाघिन और शावकों का कुनबा बढ़ने पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हर दिन सरिस्का घूमने के लिए करीब एक हजार से अधिक पर्यटक सरिस्का पहुंचते हैं। इस वक्त सरिस्का में 48 बाघ-बाघिन और शावक मौजूद हैं।