अजमेर। समीपवर्ती राजगढ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व मां कालिका के जयकारों के बीच मनाया गया। महाराज ने मुख्य मंदिर पर बाबा भैरव की पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया।
धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि पंड़ित चन्द्रप्रकाश आचार्य, राधेश्याम शर्मा, देवेन्द्र शास्त्री, संयज शास्त्री, लोकेश शास्त्री, मोहिति दाधिच, हर्ष दाधिच, कुलदीप दाधीच, लक्ष्मीशंकर शर्मा नौ ब्राह्मण देवताओं के सान्निध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर चम्पालाल महाराज ने अपने गुरु के गुरुचरण पादुका प्रक्षालन एवं पादुका वन्दन कर वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ गुरु पूजन किया।
महोत्सव में पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, मां कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेश चमत्कारी चिमटी प्राप्त की। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चम्पालाल महाराज को अभिनन्दन पत्र भेजकर बाबा भैरवनाथ व मां कालिका के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में राज्य निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर होने की कामना की।
अभिनन्दन पत्र विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग गिरिश बच्चानी की उपस्थिति में चम्पालाल महाराज को दिया गया। इससे पूर्व देवनानी ने अभिनन्दन पत्र को पढ़कर श्रद्धालुओं को सुनाया। देवनानी ने चम्पालाल महाराज के श्रीचरणों में पुष्प अर्पण कर व माला पहनाकर गुरुपूजन किया।
राजस्थान के गौरव पुष्कर निवासी नगाडा वादक नाथूलाल सोलंकी की टीम के ने नगाडों की धुन पर बाबा भैरव व मां कालिका के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। भजन गायिका ज्योति सेनी ने भैरव बाबा व मां कालिका के मधुर भजनों से भक्तों का मन मोह लिया।
धाम पर कृष्णकुमार वत्ताधिकारी नसीराबाद, राधेश्याम चौधरी थाना अधिकारी नसीराबाद सदर व कार्यपालक मजिस्ट्रेट राकेश किराड के नेतृत्व में राजगढ पुलिस चौकी प्रभारी हरी राठी, उगम सिंह समेत पुलिस बल तैनात रहा।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शिकरत करने के लिए राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र के साथ प्रदेश के सीकर, झुंझुनुं, अजमेर, केकड़ी, ब्यावर, कोटा, बूंदी, जोधपुर, जयपुर, नगौर, पाली आदि स्थानों से पचास हजार से अधिक श्रद्धालु गुरूपूजन करने व चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद लेने तथा बाबा भैरव व मा कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करने पहुंचे।
जीवन को प्रकाशमय बनाने वाला ही सच्चा सत्गुरू : चम्पालाल महाराज
महाराज ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुपूर्णिमा अपने सदगुरु की आराधना का दिवस है। सदगुरू वह है जो सत्य का मार्ग दिखाकर उस पर चलना सिखाए और शिष्यों के जीवन में उजाला भर दे।
बतादें कि राजगढ़ धाम पर किसी भी प्रकार का दान, चन्दा, चढावा, गुप्तदान, पूजा सामग्री आदि स्वीकार नहीं किया जाता। इसलिए गुरुपूर्णिमा पर भी किसी भी प्रकार की भेंट स्वीकार नहीं की गई। गुरुपूर्णिमा महोत्सव का समापन भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों तथा श्रद्धालुओं द्वारा गुरुदेव की महाआरती के साथ हुआ।
इस मौके पर सरिता गैना प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, रामस्वरूप लाम्बा विधायक नसीराबाद, महेन्द्र सिंह रलावता, सुरेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सभापति, बीना टांक पार्षद, प्रकाश जैन सर्वधर्म मैत्री संघ, कल्पित शिवरान उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, कार्यपालक मजिस्टेट राकेश किराड, सदर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी, चौकी प्रभारी हरि राठी, उगम सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता प्रीति बघेल आदि ने पूजा अर्चना की।
व्यस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, कैलाशचन्द सेन, पदम चन्द, प्रकाश रांका, कपिल सेन, मुकेश सेन, राजू चावड़ा, विजय सिंह रावत, सलीम भाई, सत्यनारायण सेन, कुल्दीप, सुनिल रांका, बी एल गोदारा, देवानन्द, कनहेयालाल,राजू सिन्धी, पिन्टू नागौरा, मुबारक खान, कमल शर्मा, दीपक बसीटा, रामप्रसाद मौर्य, भूपेन्द्र, कैलाश सेन, महेन्द्र रावत, पुनित जांगीड़, चेतन, अमिताभ, ओमप्रकाश आदि ने व्यवस्थाओं को संभालने में योगदान दिया।



