भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : रामचंद्र चौधरी

अजमेर। लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी व्यापक जनसंपर्क के दौरान आम जनों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल पूर्व जारी किए घोषणा पत्र को आज तक अमल नहीं किया है।

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट केंद्र सरकार बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के सिद्धांतों को ताक में रखकर देश की सामाजिक समरसता को खतरे में डाल रही है, लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबों पर को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

इन गांवों में किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के साथ चाचियावास, मोतीपुर, नरवर, पिंगलोद, अरड़का, रामनेर ढाणी, बबायचा, सराणा, अमरपुरा, करकेडी, गेगल आदि क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया।

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के साथ हाजी इंसाफ अली छीतरमल टेपण, हरी सिंह गुर्जर, संजय जोशी, जसराज गुर्जर सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री जसराज जयपाल ने किया मतदान

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा चुनाव 2024 पर आज पूर्व मंत्री 94 वर्षीय एडवोकेट जसराज जयपाल ने आज घर पर मतदान किया।

अंबेडकर जयंती : अजमेर के कांग्रेसियों ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि