कॉलेज छात्रा का कई बार यौन शोषण, आरोपी सितार वादक अरेस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा का कई बार यौन शोषण करने के आरोप में एक सितार वादक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय पीड़िता वर्तमान में एक उपनगरीय कॉलेज में अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है। वह 2014 में जब 17 साल की थी, तब उसकी मुलाकात सितार वादक मंदार नामजोशी से हुई।

आरोपी ने इसके बाद सितार प्रशिक्षण के बहाने ने कई बार छात्रा का यौन शोषण किया। वर्ष 2022 तक आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। इस संबंध में विले पार्ले पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी।