पंजाब में कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल के कई नेता आप में शामिल

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में कांग्रेस, अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सोमवार को आप में शामिल हो गए। आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके पिछले दो सालों के कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला किया।

पार्टी में शामिल होने वालों में मानसा से युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव चुसपिंदरबीर चहल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। अमृतसर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरसेम सिंह सियालका भी आप में शामिल हुए। वह कांग्रेस के काफी वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। वह अटारी विधानसभा के कांग्रेस के हल्का प्रभारी हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर अटारी से ही 2022 विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वह कांग्रेस के एससी मोर्चे के अध्यक्ष रह चुके हैं और अनुसूचित जाति आयोग के पंजाब के सदस्य रहे हैं।

जालंधर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खुल्लर अपने साथियों विंकल कुमार उपाध्यक्ष एससी मोर्चा भाजपा, दीपक मेहता मंडल महासचिव भाजपा, कमलजीत सिंह, सुरजीत सिंह भुल्लर सर्कल जत्थेदार अकाली दल बादल के साथ आप में शामिल हुए।

गुरदासपुर में अकाली दल और कांग्रेस के कई पदाधिकारी और मौजूदा पार्षद आप में शामिल हो गए। कादियां के कई मौजूदा पार्षद भी आप में शामिल हुये हैं। गुरदासपुर लोकसभा से आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी और आप पंजाब के महासचिव जगरूप सेखवां की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

नोनी खोसला मौजूदा पार्षद कांग्रेस, उपाध्यक्ष कमेटी धारीवाल कादियां, दीपक रिंटू मौजूदा पार्षद कांग्रेस कादियां, नारायण मल्होत्रा मौजूदा पार्षद कांग्रेस कादियां, करनैल सिंह मौजूदा पार्षद अकाली दल कादियां, विजय कुमार वर्मा उपाध्यक्ष नर्कोटिक्स सेल धारीवाल, बलबीर सिंह बिट्टू पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर, बलजिंदर सिंह जिला उपाध्यक्ष शिरोमिण अकाली दल, बलदेव सिंह खुजाला जिला सीनियर उपाध्यक्ष, अमित सोढी सिटी प्रधान बटाला, गुरनाम सिंह हंसपाल सीनियर उपाध्यक्ष, कुनाल मेहरा पूर्व काउंसिल प्रधान, पंकज भट्टी पूर्व काउंसलर और एससी विंग प्रधान, शुभम सरीन सिटी यूथ प्रधान, गुरशरण सिंह पूर्व पार्षद व जिला महासचिव, सुरिंदरपाल सिंह संधू मेंबर वर्किंग कमेटी शिरोमणि अकाली दल, सरबजीत सिंह जिला प्रधान सिक्ख स्टूडेंट्स फेडरेशन, चरणजीत सिंह बब्बू जिला महासचिव, अमनदीप सिंह टिंकू जिला यूथ सीनियर महासचिव, बिक्रमजीत सिंह पप्पू जिला उपाध्यक्ष, सरबजीत सिंह वालीया जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग, किरनदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह मल्ली जिला मीडिया इंचार्ज आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस अब पंजाब के लोगों का भरोसा खो चुकी है। कांग्रेस नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करने के बजाय कुर्सी के लिए आपस में लड़ते रहते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले दो सालों में हमने पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम का किया है। जितने काम हमारी सरकार ने दो सालों में किए हैं, उतने काम पिछली सरकारों ने 70 साल में नहीं किए। इसलिए आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है। हम 13-0 से इस चुनाव को जीतेंगे।