अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों और भव्य रैली की सफलता के बाद माली सैनी समाज ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति मंच के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया ने समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से आयोजन यादगार बना।
उन्होंने बताया कि रैली के दौरान शहरभर में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से स्वागत और सत्कार किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी। इस सहयोग के लिए सभी वर्गों के प्रति विशेष धन्यवाद प्रकट किया गया।
सोमवार को आयोजित बैठक में रैली और अन्य कार्यक्रमों की सफलता पर चर्चा करते हुए उन समाजसेवियों, व्यापारियों और सहयोगकर्ताओं को धन्यवााद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने जगह-जगह स्वागत, फल वितरण और मिष्ठान सेवा जैसी व्यवस्थाओं में योगदान दिया।
इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा हर जिले में जयंती समारोह आयोजित करने की घोषणा को सराहनीय बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा की गई। साथ ही अजमेर प्रशासन के सहयोग को भी सराहा गया, जहां अधिकारियों ने फुले स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि इस बार जयंती कार्यक्रमों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। मातृशक्ति और युवा टीम ने जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बैठक में शारदा मालाकार, सीमा चौहन, एडवोकेट बबिता टांक, विजय लक्ष्मी सिसोदिया, संतोष मौर्य, मोनिका सुईवाल, उर्मिला मारोठिया, मीरा मारोठिया, ध्रुविका सिसेदिया, रंजन सैनी,लक्ष्य भाटी, रवि कछावा, जय भााटी, रवि दगदी, तरुण जादम, मोहित गढवाल, मोहित तूनवाल, नितिन महावर, मनीष सैनी, लक्ष्य सैनी आदि की रैली के सफल अयोजन में सक्रिय भाागीदारी के लिए प्रशंसा की गई।
अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं, समाज बंधुओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले जागृति मंच के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया, माता सावित्री बाई फुले जागृति मंच की अध्यक्ष सुनीता चौहान, रैली संयोजक हिमांशु टांक, माली सैनी समाज के भामाशाह त्रिलोकचंद इंदौरा, हनुमान प्रसाद कच्छावा, मार्बल व्यवसायी विजय सिंह सैनी, पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, हनिश मारोठिया, चेतन सैनी, जितेन्द्र मारोठिया, गजेन्द्र दत्त मौर्य, माखनलाल मारोठिया,नेमीचंद बबेरवाल, दिलीप गढवाल, हेमराज खारोलिया, किरण गढवाल, चंद्रेश सांखला, संदीप तंवर, धर्मेन्द्र सुईवाल, महेन्द्र जादम, गंगाराम सैनी, महेश चौहान, सत्यनारायण भाटी, कैलाश चौहान, घीसू गढवाल, मनीष मारोठिया, हेमराज सिसोदिया, गोपाल चौहान, राजजकुमार मारोठिया, हेमेन्द्र सिंगोदिया, मुरली सांखला, विजय सिंह गहलोत, ओमप्रकाश गढवाल, सोहन तूनवाल, सेवाराम चौहान, सतीश सैनी, प्रदीप कछावा, वीरभद्र महाराज, चेतन माली, सुंदर टांक, गौरव टांक, गणेश चौहान, विनोद गढवाल, अरुण तूनवाल, रूपचंद महावर, किशोर भाटी, रवि उबाणा, अशोक तंवर, रणजीत बागडी, सत्यनारायण सैनी, गणेश टांक, ताराचंद भाटी, रूपचंद माराोठिया आदि मौजूद रहे।
यह भी पढें
अजमेर शहर किसका है-माली का माली का…



