Home India City News पूर्व मुख्यमंत्री के साथ चौधरी ने किया चुनावी दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ चौधरी ने किया चुनावी दौरा

0

abr 10-9-2014 C

आबूरोड। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश चौधरी ने विधानसभा उपचुनाव के चलते झुंझनु का दौरा किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का अपील की।…


जिला कांग्रेस कमेटी के हाफिज खान के अनुसार चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के चलते पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्थानों पर प्रचार की कमान सौंपी गई है। इसी के चलते चौधरी को झुंझनु के सूरजगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। स्टार प्रचारकों के साथ बुहाना में आयोजित सभा में शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत झुंझनु में चौधरी के शोरुम पर आधा घंटा रुके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महादेवसिंह खंडेला, राजेंद्र पारिक, पुखराज पाराशर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here