Home India City News यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन भिड़े, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन भिड़े, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

0
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन भिड़े, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
1 death, a dozen injured as vehicle Pile-Up On Yamuna Expressway
1 death, a dozen injured as vehicle Pile-Up On Yamuna Expressway
1 death, a dozen injured as vehicle Pile-Up On Yamuna Expressway

मथुरा। कोहरे के चलते गुरुवार की सुबह जिले के थाना सुरीर स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे हाइवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

थाना सुरीर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह अत्यधिक कोहरे के चलते कई वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें सत्यनारायण पुत्र छोटे लाल निवासी इटावा की दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों में हरज्ञान सिंह निवासी भिण्ड, रामलखन पुत्र तिजोली निवासी भिण्ड, प्रदीप पुत्र पूरन निवासी जतवंत जिला इटावा तथा एक अन्य घायल की पैर कटने तथा गंभीरावस्था में उसे आगरा भिजवाया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी के कर्मचारी एवं थाना सुरीर एसओ सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल एवं वृंदावन सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया है तथा मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।