Home UP Agra नशे की हालत में 10 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म

नशे की हालत में 10 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म

0
10 years old girl was raped in  agra by her maternal uncle
10 years old girl was raped in agra by her maternal uncle

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहगंज क्षेत्र में चाचा पर 10 वर्षीय भतीजी के दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम रिश्तेदार के यहां से लौटे परिजनों को बालिका ने घटना की जानकारी देने के बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

शाहगंज के आजमपाडा निवासी दंपती सुबह फतेहाबाद अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दस और सात वर्षीय बेटियों को पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों की देखभाल में घर पर छोड़ गए थे।

बोदला में रहने वाला चाचा उनके घर पहुंचा जिसके बाद रिश्तेदारों का ध्यान उधर से हट गया। चाचा ने नशे की हालत में 10 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here