Home India City News विदिशा में विवाह समारोह के दौरान सिलेंडर से लगी आग, 23 झुलसे

विदिशा में विवाह समारोह के दौरान सिलेंडर से लगी आग, 23 झुलसे

0
विदिशा में विवाह समारोह के दौरान सिलेंडर से लगी आग, 23 झुलसे
23 injured in Fire at marriage ceremony venue in Vidisha
23 injured in Fire at marriage ceremony venue in Vidisha
23 injured in Fire at marriage ceremony venue in Vidisha

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार रात एक विवाह समारोह के मंडप रस्म के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से रिसी गैस से आग लग गई और इसमें 23 लोग झुलस गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।

कोतवाली थाने के प्रभारी एस.एन. पांडेय ने रविवार को कहा कि जतरापुरा निवासी नबलसिंह कुशवाहा की बेटी का रविवार को विवाह है, इसके एक दिन पहले शनिवार को मंडप का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों को भोजन के लिए बुलाया गया था।

तिवारी के अनुसार भोजन पकाने में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था, और इसी दौरान एक सिलेंडर से गैस रिसी और वह आयोजन स्थल के बड़े हिस्से में फैल गई और आग लग गई, जिनमें 23 लोग झुलस गए।

इसमें से 19 लोगों का विदिशा के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों को उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ली सुध, अस्पताल पहुंचे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह कमला नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर विदिशा में हुई घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने भी घायलों का हालचाल पूछा और उन्हें ढांढस बंधाया।

चौहान ने घायलों के सम्पूर्ण उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घटना में पीड़ित परिवार की बेटी के विवाह की पूरी व्यवस्था करवाने तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50 हज़ार एवं सामान्य घायलों को 25 हज़ार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की।