Home India City News बोकारो में बेरमो थाने पर हमला, वाहन फूंके, 26 अरेस्ट

बोकारो में बेरमो थाने पर हमला, वाहन फूंके, 26 अरेस्ट

0
बोकारो में बेरमो थाने पर हमला, वाहन फूंके, 26 अरेस्ट
26 people arrested for attack on bermo police station in bokaro
26 people arrested for attack on bermo police station in bokaro
26 people arrested for attack on bermo police station in bokaro

बोकारो। बेरमो में एक समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा फेसबुक पर की गई शरारत की आग बुधवार को सड़क पर धधक पड़ी।

सूत्रों के अनुसार युवक ने फेसबुक पर दूसरे समुदाय की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए देवी दुर्गा की अभद्र फोटो और साथ में अश्लील टिप्पणियां भी पोस्ट कर दी थी। इसके खिलाफ दूसरे संप्रदाय के लोगों का आक्रोश उफान पर पहुंच गया।

उन्होंने युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। बाद में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बेरमो थाने से आरोपी युवक को छोड़ने की मांग को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने खूब उत्पात मचाया।

उन्होंने बेरमो थाने पर बुधवार सुबह हमला बोल दिया। इससे स्थिति नाजुक हो गई। सांप्रदायिक दंगे की संभावना को देखते हुए पुलिस ने चुस्ती दिखाई और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिनभर थाने के समीप लोगों की भारी भीड़ लगी रही तथा तनाव बना रहा। वहां स्थिति को देखते हुए निशेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

तीन वाहनों में लगाई आग, कई के शीशे तोड़े

बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने इस संबंध में बताया कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर तीन वाहनों में आग लगा दी और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी-चार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े तो बदले में असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस-लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव निवासी एक खास समुदाय के युवक ने देवी-देवताओं के बारे में अष्लील खबर फेसबुक के माध्यम से फैला दी।

इसी के आरोप में पास के करगली के कुछ युवकों ने आरोपी युवक को बंधक बना लिया। उसे पुलिस छुड़ाकर बेरमो थाने ले आयी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्र बताते हैं कि दोनों समुदाय-विशेष के लोगों में से कुछ लोग आरोपी युवक को उनके हवाले कर देने तो कुछ गिरफ्तारी का विरोध कर उसे रिहा करने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में कुछ उपद्रवियों ने थाने में उत्पात मचा दिया।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में शांति कायम हो सकी। हालात को काबू करने के लिए बोकारो से भी अतिरिक्त सुरक्षाबल वहां भेजकर तैनात किए गए। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।