Home Rajasthan Ajmer प्रदेश में 43 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप : प्रो. देवनानी

प्रदेश में 43 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप : प्रो. देवनानी

0
प्रदेश में 43 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप : प्रो. देवनानी
43 thousand students will get Laptops in rajasthan state says state Education Minister vasudev Devnani
43 thousand students will get Laptops in rajasthan state says state Education Minister vasudev Devnani
43 thousand students will get Laptops in rajasthan state says state Education Minister vasudev Devnani

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा के उन्नयन एवं विद्यार्थियों को शिक्षा से जोडऩे के लिए पूरी गम्भीरता के साथ कार्य कर रही है।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले करीब 43 हजार विद्यार्थियों को आगामी 13 दिसम्बर से पूर्व लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. देवनानी ने  राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को साइकिल वितरण का शुभारम्भ किया। शहर की 1298 छात्राओं को साईकिल वितरण किया जाएगा।

प्रो. देवनानी ने कहा कि जो छात्राएं साईकिल नहीं लेना चाहती और 5 किलोमीटर से अधिक दूरी से आती है। वे छात्राएं परिवहन वाउचर का विकल्प चुन सकती हैं। उन्हें प्रतिदिन 20 रुपए ट्रासंपोर्ट वाउचर दिया जा रहा है।

प्रदेश में शिक्षा विकास के लिए शिक्षा से जुड़े विभिन्न नवाचार भी किए गए है। प्रदेश में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अब कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई एक ही स्कूल में होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 500 डीपीसी के जरिए 42 हजार से अधिक शिक्षकों को पदोन्नति दी है।

इस महीने 12 हजार पदोन्नतियां और हो जाएंगी। प्रो. देवनानी ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए हजारों शिक्षकों की भर्ती की गई है। अगले एक वर्ष में 14 हजार और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही सेवानिवृत शिक्षकों को भी स्कूलों में नियुक्त कर शिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

प्रो. देवनानी ने बालिकाओं का आव्हान किया कि वे पढ़े, आगे बढ़े और देश-प्रदेश और समाज का नाम आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को अगले शिक्षण सत्रा से भारत के गौरव रहे नायकों का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा।

सरकार आगामी 13 दिसम्बर से पहले प्रदेश के स्कूलों में 43 हजार लैपटॉप और साईकिलों का वितरण भी करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को भी समय पर आकर बच्चों को प्रेरित करना होगा। विद्यार्थी भी समय प्रबंधन का महत्व समझकर पूरे मनोयोग से पढ़ाई करें।