Home India City News मुंबई : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, सात की मौत

मुंबई : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, सात की मौत

0
मुंबई : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, सात की मौत
7 mumbai youths killed as car crashes into a tree at Ratnagiri-Kolhapur route
7 mumbai youths killed as car crashes into a tree at Ratnagiri-Kolhapur route
7 mumbai youths killed as car crashes into a tree at Ratnagiri-Kolhapur route

मुंबई। रत्नागिरी-कोल्हापुर मार्ग पर खानू गांव के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार एक पेड़ से जा टकराई और उसमें सवार एक यात्री जहां घायल हो गया वहीं अन्य सभी सात यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कार में सवार सभी मृतक मुंबई के थे। गौरतलब है कि मुंबई से एक जायलो कार रत्नागिरी-कोल्हापुर मार्ग से तेज रफ्तार से दौड़ती हुई जा रही थी। कार पर से चालक का नियंत्रण खो गया और वह कार जाकर पेड़ से टकरा गई।

इस टक्कर में कार में सवार जहां सात लोगों की मौत हो जाने का समाचार मिला है, वहीं एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार में सवार मृतक लोगों की समाचार लिखने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा, वहीं शवों का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल में भेज दिया है।