Home UP Allahabad 75 वर्षीय वृ़द्धा के साथ 35 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

75 वर्षीय वृ़द्धा के साथ 35 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

0
75 वर्षीय वृ़द्धा के साथ 35 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म
75 year old woman raped by 35 year old man in etah uttar pradesh
75 year old woman raped by 35 year old man in etah uttar pradesh
75 year old woman raped by 35 year old man in etah uttar pradesh

एटा। एटा जिले के मलावन थानाक्षेत्र में मानवता को शर्मसार करनेवाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 35 वर्षीय युवक द्वारा एक 75 वर्षीय असहाय वृद्धा को अपनी हवश का शिकार बनाया गया है। मामले में इलाका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए मलावन के थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया है कि बीते शुक्रवार की रात क्षेत्र के एक गांव के रहनेवाले तथा पीड़िता के पौत्र द्वारा थाने आकर बताया गया कि उसकी 75 वर्षीय दादी के साथ रात्रि करीब 9.30 बजे क्षेत्र के दलेलपुर निवासी 35 वर्षीय रनवीर पुत्र यादराम द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

सूचना पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में वृद्धा का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।