Home Breaking रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, महिला समेत आधा दर्जन मजदूर झुलसे

रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, महिला समेत आधा दर्जन मजदूर झुलसे

0
रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, महिला समेत आधा दर्जन मजदूर झुलसे
8 injured in massive fire in rubber factory in partapur industrial area of meerut
8 injured in massive fire in rubber factory in partapur industrial area of meerut
8 injured in massive fire in rubber factory in partapur industrial area of meerut

मेरठ। उद्योगपुरम स्थित रबर फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें मेडिकल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी है और वे 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं।

आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ड्रम में केमिकल भरा था, जिसमें चिंगारी गिरी और दर्दनाक हादसा हो गया। फायर विभाग की आधा दर्जन गाडिय़ों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग 10 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

देवेन्द्र शर्मा की परतापुर क्षेत्र के उद्योगपुरम में प्रिंस रबर फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। सुबह साढ़े दस बजे फैक्ट्री में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान कुछ मजदूर फैक्ट्री में अंदर ही फंसे रह गए।

सूचना पाकर फायर विभाग की सात गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। फैक्ट्री के अंदर फंसे मजूदरों को घायल अवस्था में बाहर बड़ी मुश्किल से निकाला गया और उन्हें मेडिकल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह अब्दुल्लापुर निवासी गुलफाम, वेद व्यासपुरी की रज्जो, शताब्दी नगर के रिशिपाल व अंकित, नेपाल का रहने वाला भूवन, मोहकमपुर का कैलाश, पांचली घाट विनोद फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

बताया जाता है कि कैमिकल से भरे ड्रम में अचानक आग लगी। आग में झुलसे रज्जो, भूवन, गुलफम और देवेन्द्र को केएमसी में भर्ती कराया गया है, जिन्हें 80 प्रतिशत से अधिक झुलसे होना बताया जा रहा है। बाकी घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। आग में 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।