Home Breaking अंडमान-निकोबार के हेवलॉक आईलैंड पर 800 पर्यटक फंसे

अंडमान-निकोबार के हेवलॉक आईलैंड पर 800 पर्यटक फंसे

0
अंडमान-निकोबार के हेवलॉक आईलैंड पर 800 पर्यटक फंसे
800 tourists stranded on Havelock Island in Andaman and Nicobar after heavy rain
800 tourists stranded on Havelock Island in Andaman and Nicobar after heavy rain
800 tourists stranded on Havelock Island in Andaman and Nicobar after heavy rain

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार पर घूमने गये 800 पर्यटक फंस गये हैं। बुधवार को नेवी के चार जहाज उनको बचाने के लिए हेवलॉक आईलैंड भेजे गए हैं।

दरअसल अंडमान में भारी बारिश हो रही है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

अंडमान और निकोबार के आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद मांगी थी। हेवलॉक आईलैंड पोर्ट ब्लेयर से 40 किलोमीटर दूर है।

आपदा प्रबंधन विभाग मैनेजमेंट के डारक्टरेट के अधिकारी ने कहा कि पोर्ट ब्लेयर से 310 किलोमीटर दूर पानी में दवाब बन रहा है। इस वजह से नेवी से मदद मांगी गई क्योंकि हम किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहते।

उन्होंने कहा कि एनएस बित्रा, बंगरामस, कुंभीर और एलसीयू 38 को हेललॉक के लिए रवाना कर दिया गया है। हेवलॉक अपने बीचों के लिए दुनिया भर के टूरिस्टों के बीच मशहूर है।

उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि वह दवाब कब किसी भयानक चक्रवात में बदल जाए इसका कोई अंदाजा नहीं है। ऐसे में पर्यटक को जल्द से जल्द वहां से निकालना जरूरी है।