Home India City News आप को चन्दा मिला 20 करोड़ 75 लाख , खर्च 9 करोड़ 5 लाख

आप को चन्दा मिला 20 करोड़ 75 लाख , खर्च 9 करोड़ 5 लाख

0
आप को चन्दा मिला 20 करोड़ 75 लाख , खर्च 9 करोड़ 5 लाख
AAP last party to submit expenditure details to Election Commission
AAP last party to submit expenditure details to Election Commission
AAP last party to submit expenditure details to Election Commission

नई दिल्ली। वर्ष 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी के सर्वाधिक 20 करोड़ 75 लाख 36 हजार रूपये का चन्दा मिला था। जिसमें से उसने 9 करोड़ 5 लाख 14 हजार रूपये खर्च किये थे।

यह जानकारी आम आदमी पार्टी में चुनाव आयोग को दिये अपने चुनावी चन्दे और खर्च सम्बंधी ब्योरे में दी है इसका खुलासा चुनाव संबंधी लेखा जोखा को प्रस्तुत करने वाली संस्था एडी आर ने दी।
उसने बताया कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में सभी पंजीकृत और क्षेत्रीय दलों के 22 करोड़ 72 लाख 91 हजार रूपये के चंदे के रूप में मिले थे, जिसमें से सबसे ज्यादा 20 करोड़ 75 लाख 36 हजार रूपये आप पार्टी को मिले जो कुल चंदे का 91 प्रतिशत है। भारतीय जनता पार्टी के अनुसार उसे 27 लाख 70 हजार अर्थात 1.22 प्रतिशत चंदा मिला।
इन सभी पार्टियों ने 9 नवंबर 2013 से 4 दिसंबर 2013 तक चले 26 दिन की चुनाव अवधी में 15 करोड़ 1 लाख 71 हजार रुपये खर्ज किये। आप ने 9 करोड़ पांच लाख 14 हजार रूपये खर्च किये और भाजपा ने 3 करोड़ पंद्राह लाख 28 हजार खर्च करने की जानकारी दी है।
चुनाव आयोग ने सभी दलों से 24 अप्रैल 2015 तक अपनी आय का खर्चन का ब्यौरा देने को कहा था। भाजपा ने 31 दिसंबर 201 को, आप ने 6 अप्रैल 2015 को, कांग्रेस ने 13 मई 2014 को, बसपा ने 17 फरवरी 2014 को , रांकपा ने 27 फरवरी 2014 को, लोजपा ने 20 फरवरी 2014 को, रालोद ने 19 फरवरी 2014 को, अकाली दल ने 5 फरवरी 2014 को, ब्यौरा दिया, जबकि फार्वड ब्लाक ने अभी तक कोई ब्यौरा नही दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here