Home India City News आप विधायक अलका लाम्बा को पत्थर मारा, आरोपी गिरफ्तार

आप विधायक अलका लाम्बा को पत्थर मारा, आरोपी गिरफ्तार

0

AAP legislator Alka Lamba injured in hit stone pelting, one suspect arrested

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लाम्बा को रविवार सुबह एक युवक ने पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से अलका के सिर में मामूली चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चांदनी चौक से विधायक अलका लाम्बा ने सुबह कश्मीरी गेट इलाके में क्रांति दिवस के मौके पर नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की।

AAP legislator Alka Lamba injured in hit stone pelting, one suspect arrested
AAP legislator Alka Lamba injured in hit stone pelting, one suspect arrested

अभियान के दौरान वे यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान उन पर पत्थर से हमला किया गया।

छत पर खडे हमलावर ने कंबल से खुद को ढका हुआ था। उसका इरादा कार्यक्रम में विध्न डालना था। यह जानकारी स्वयं अलका ने ट्वीट के माध्यम से दी।

AAP legislator Alka Lamba injured in hit stone pelting, one suspect arrested
AAP legislator Alka Lamba injured in hit stone pelting, one suspect arrested

घटना के बाद अलका को अरुणा आसफ अली अस्तपाल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते है कि दिल्ली में नशा खत्म हो, इसलिए वे हमले की साजिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। आप विधायक ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की पूर्व सूचना के बावजूद पुलिस उपायुक्त ने पर्याप्त पुलिस बल वहां नहीं भेजा था।