Home Gujarat Ahmedabad एबीजी शिपयार्ड में तैयार होगा नौ सेना का विशेष जहाज

एबीजी शिपयार्ड में तैयार होगा नौ सेना का विशेष जहाज

0
ABG shipyard
ABG shipyard to build battle practice target vessels for indian navy

भरुच। भरुच जिले के दहेज स्थित एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से भारतीय नौ सेना के लिए विशेष जहाज का निर्माण किया जाएगा।

 

रविवार को भारतीय नौ सेना के लिए विशेष रूप से बनाए जाने वाले जहाज बेटल प्रेक्टिस टार्गेट का कील लेइंग कार्यक्र म का आयोजन एबीजी शिपयार्ड में किया गया।
एबीजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सुनिल जैन ने कहा कि भारतीय नौ सेना के लिए दो जहाज का आर्डर कंपनी को मिला था जिसमें पहले जहाज का जलावतरण जनवरी-2015 में किया जाएगा।

 

दूसरे जहाज के निर्माण कार्य का आरंभ रविवार को होगा। यह जहाज ५० मीटर लंबा तथा ४६० किलोग्राम वजन का होगा तथा इसकी चौड़ाई दस मीटर होगी।

 

इस जहाज का उपयोग भारतीय नौ सेना की ओर से मिसाइल प्रेक्टिस के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय नौ सेना के कैडेट ट्रेनिंग वेसल्स का भी निर्माण वर्तमान में एबीजी शिपयार्ड दहेज में किया जा रहा है।