Home Gujarat Ahmedabad वापी : तालाब में मृत मिली मछलियां, लोगों में रोष

वापी : तालाब में मृत मिली मछलियां, लोगों में रोष

0
fish kills
hundreds of dead fish surfaced on sulpad pond in vapi

वापी। वापी के सुलपड़ तालाब में शनिवार सुबह सैकड़ों मछलियां मृत पाये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तालाब के पानी में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका जताते हुए पानी का नमूना जांच के लिए लैब में भेजा है।
गौरतलब है कि सुलपड़ स्थित नगर पालिका तालाब का कुछ दिन पूर्व सफाई कर आसपास मरम्मत कराई गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसमे मछलियां छोड़ी थी। शनिवार सुबह तालाब किनारे सैकड़ों मछलियां मृत हालत में नजर आने से लोगो की भीड़ जमा हो गई।

 

स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही वे आक्रोशित हो उठे। लोगों ने तालाब में कोई जहरीला तत्व फेंके जाने की आशंका के बीच दमकल की गाडिय़ां भी बुला ली।

 

कुछ लोगों ने तालाब का पानी खाली करवाकर उसमें नया पानी भरने की सलाह दमकलकर्मियों को दी। मगर यह संभव नहीं होने पर इरादा  बदल दिया गया। बाद में स्थानीय निवासी कीर्ति पटेल ने तालाब के पानी का नमूना वलसाड लैब में जांच के लिए भेजा है।