Home India City News बनारस में एसिड हमले की शिकार महिला रूस लौटी

बनारस में एसिड हमले की शिकार महिला रूस लौटी

0
बनारस में एसिड हमले की शिकार महिला रूस लौटी
acid attacks victim girl return russia
acid attacks victim girl return russia
acid attacks victim girl return russia

नई दिल्ली। बनारस में एसिड हमले की शिकार रूसी महिला को सोमवार को स्वदेश भेज दिया गया। हमले के बाद प्राथमिक उपचार कर महिला को दिल्ली लाया गया था जहां सफदरजंग में उसका इलाज चल रहा था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुये कहा कि एसिड हमले की पीड़िता को मास्को के लिए भेजा जा चुका है। हमारे राजदूत ने पीड़िता की मां से मुलाकात की है।

हमने उसे आश्वासन दिया है कि भारत रूस में उसके इलाज पर सभी खर्च वहन करेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मामले में 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि बनारस के नंद नगर में 13 नवंबर को एक 23 साल के युवक ने एक रुसी महिला पर तेजाब फेंक दिया था, जिसमें वो 46 प्रतिशत तक जल गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली शिफ्ट किया गया था।

फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसकी आंखों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। हमलावर युवक बीएचयू में संगीत का छात्र है। वह रुसी युवती के  वापस जाने को लेकर नाराज था।