Home Entertainment 7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस आ रहे आदित्य चोपड़ा

7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस आ रहे आदित्य चोपड़ा

0
7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस आ रहे आदित्य चोपड़ा
Aditya Chopra announces directorial come back After seven years
Aditya Chopra announces directorial come back After seven years
Aditya Chopra announces directorial come back After seven years

मुंबई। यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा पूरे सात साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस आ रहे है। रविवार को अपने पिता बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के 83वें जन्मदिन पर उनकी याद में आदित्य ने ये खुलासा किया।

आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म का नाम ‘बेफिक्रे’ होगा। आदित्य चोपड़ा ने सोशल मीडिया साइट पर एक ई-लेटर के जरिए ये खुलासा किया। जिसमें आदित्य चोपड़ा अपने पिता यश चोपड़ा के साथ बात करते दिख रहे हैं।

यश चोपड़ा के निधन के बाद से आदित्य चोपड़ा ने किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया था। अब पूरे सात साल बाद आदित्य निर्देशक की कुर्सी पर बैठेंगें।

इससे पहले आदित्य ने शाहरुख खान- अनुष्का शर्मा को लेकर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म बनाई थी। खबर है कि आदित्य चोपड़ा अपनी इस फिल्म में रणवीर-अनुष्का की जोड़ी को ले सकते हैं, क्योंकि आदित्य को यशराज फिल्म्स की ‘बैंड बाजा बरात’ में इन दोनों की केमेस्ट्री पसंद आई थी।

आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने निर्देशन की शुरुआत शाहरुख-काजोल की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगें’ से की थी। आदित्य शाहरुख-अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘मोहब्बतें’ में भी निर्देशित कर चुके हैं।