Home India City News अहमदनगर शराबकांड में मरने वालों की संख्या हुई 11

अहमदनगर शराबकांड में मरने वालों की संख्या हुई 11

0
अहमदनगर शराबकांड में मरने वालों की संख्या हुई 11
Ahmednagar liquor tragedy : death toll rises to 11
Ahmednagar liquor tragedy : death toll rises to 11
Ahmednagar liquor tragedy : death toll rises to 11

मुंबई। अहमदनगर शराबकांड में मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है। अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में 10 लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि अहमदनगर जिले में पंचायत समिति के चुनाव में पांगरमल क्षेत्र में नकली व जहरीली शराब पीने से तकरीबन 25 से अधिक लोग इसके शिकार हो गए थे। जिनमें से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

पांगरमल गांव में चुनाव प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए शिवसेना व अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी पार्टी में नकली व जहरीली शराब पीने से उसी दिन चार लोगों की मौत हो गई थी और गंभीर रूप से बीमार सात लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में इलाज कराने वाले गंभीर रूप से बीमार सभी सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी-भी अलग-अलग अस्पताल में तकरीबन दस लोगों का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान हुई मौतों के बाद से अब आशंका जताई जा रही है कि अहमदनगर के शराब कांड में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।