Home Rajasthan Ajmer भाजपा के बागियों से जनता रहे सावधान : देवनानी

भाजपा के बागियों से जनता रहे सावधान : देवनानी

0
भाजपा के बागियों से जनता रहे सावधान : देवनानी
ajmer civic polls : vasudev Devnani asks to public don't vote to BJP rebels
ajmer civic polls : vasudev Devnani asks to public don't vote to BJP rebels
ajmer civic polls : vasudev Devnani asks to public don’t vote to BJP rebels

अजमेर। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जो नेता बागी बन गए हैं उनसे जनता सावधान रहे।

देवनानी ने वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी सलोनी जैन के समर्थन में लाल कोठी क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए क्षेत्रवासियों से कहा कि वे भाजपा से बागी होकर खड़े निर्दलीय प्रत्याशी से सावधान रहे।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी के नहीं हो सके वो क्षेत्रवासियों का क्या ध्यान रख सकेंगे। देवनानी ने कहा कि संगठन के साथ विश्वासघात करने वालो का कभी भी साथ नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ कड़ी जोड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी को ही अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं तथा नगर निगम में भाजपा के बोर्ड का मार्ग प्रशस्त करे।

ajmer civic polls : vasudev Devnani asks to public don't vote to BJP rebels
ajmer civic polls : vasudev Devnani asks to public don’t vote to BJP rebels

इसी प्रकार देवनानी ने वार्ड 4 में भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह शेखावत के समर्थन में महादेव कॉलोनी बोराज रोड क्षेत्र में जनसम्पर्क किया तथा क्षेत्रवासियों से कहा कि उनके विधायक कोष से इस वार्ड में कई विकास कार्य करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी किसी के बहकावे में नहीं आएं तथा क्षेत्र में विकास कार्यो की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को ही विजयी बनाएं। देवनानी ने वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी रमेश सोनी के समर्थन खटीक मौहल्ला घसेटी बाजार क्षेत्र में जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।

इसी प्रकार उन्होंने वार्ड 49 में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उन्हें क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने के साथ ही क्षेत्रवासियों तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने को कहा।

देवनानी ने वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी अनीश मोयल के समर्थन में बापू नगर, सुन्दरविलास आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क करते हुए क्षेत्रवासियों से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।

उन्होंने वार्ड संख्या 2 से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार हीरानन्दानी के समर्थन में आयोजित क्षेत्रवासियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनके क्षेत्र में विकास के कई काम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यो की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को ही विजयी बनाएं।

उन्होंने वार्ड 55 में भी भाजपा प्रत्याशी नीरज जैन के समर्थन में छतरी योजना क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के लिए वोट व समर्थन मांगा। इसके अतिरिक्त देवनानी ने वार्ड 59 से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र वालिया के समर्थन में आयोजित क्षेत्रवासियों की बैठक को भी सम्बोधित किया।