Home Latest news गुजरात की स्पेशल अमिरी खमन ऐसे बनाए

गुजरात की स्पेशल अमिरी खमन ऐसे बनाए

0
गुजरात की स्पेशल अमिरी खमन ऐसे बनाए
amiri khaman recipe in hindi

amiri khaman recipe in hindi

अमिरी खमन को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते है। क्योंकि ढोकला पहले से ही तैयार होता है इसलिए इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। चलिए आपको बताते हैं अमिरी खमन बनाने की विधि…..

सामग्री :-

खमन ढोकला – 20
लहसुन – 2 चम्मच बारीक कटा
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
हींग – 1/4 छोटी चम्मच
पिसी चीनी – 2 बड़े चम्मच
अनारदाने – 2 बड़े चम्मच
नारियल – 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया
सेव नमकीन – 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
करी पत्ते – 6 से 7
राई – 2 छोटे चम्मच
तेल – एक बड़ा चम्मच

होली पर बनाये स्वादिष्ट शक्कर पारे और लाए अपनी होली पर…

विधि :-

सबसे पहले ढोकले को हल्के हाथों से मसलकर इसका चूरा बना लें। फिर कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करें, अब गर्म तेल में राई और करी पत्ते डालकर फ्राई करें।

VIDEO: लालू प्रसाद यादव ने मोदी जी को संबोधित करते हुए कॉमेडी की

जब राई तड़कने लगे तो इसमें लहसुन और हींग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें।

लहसुन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें, अब लहसुन के तड़के को ढोकले के चूरे में डालकर मिलाएं।

फिर ढोकले में चीनी, अनारदाने, हरी धनिया और नारियल डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें।

VIDEO: होंडा ने निकाली नई स्पोर्ट बाइक HONDA CX01

अमिरी खमन बनकर तैयार है, इसमें सेव नमकीन डालकर मिलाएं और सर्व करें।

ब्रेकफास्ट में बनाए पालक मशरूम सेन्डविच

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE