Home India City News आमोल पालेकर भारत के ऑस्कर जूरी अध्यक्ष नियुक्त

आमोल पालेकर भारत के ऑस्कर जूरी अध्यक्ष नियुक्त

0
आमोल पालेकर भारत के ऑस्कर जूरी अध्यक्ष नियुक्त
amol palekar appointed chairman of india's oscar jury
amol palekar appointed chairman of india's oscar jury
amol palekar appointed chairman of india’s oscar jury

मुंबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर नायक और निर्देशक आमोल पालेकर को भारत की ऑस्कर जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जो 88वें अकैडमी अवॉर्ड की बेस्ट फॉरन फिल्म कैटेगरी में भारतीय एंट्री का चयन करेगी।

फिल्म ‘गोलमाल’ के 70 वर्षीय स्टार 17 सदस्यीय जूरी की अगुवाई करेंगे। उनकी फिल्म पहेली को 2005 में अकैडमी पुरस्कार के लिए अधिकारिक एंट्री मिली थी।

मुंबई स्थित फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के महासचिव सुप्रण सेन ने बताया कि भारत के ऑस्कर जूरी के प्रमुख के रूप में हमने अमोल पालेकर का चयन किया है। वह एक जानी मानी फिल्म शख्सियत हैं।

इस संबंध में पालेकर ने कहा कि साल 2016 में ऑस्कर के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्म के चयन की प्रक्रिया अभी शुरू होनी है।

उन्होंने बताया, भारत के ऑस्कर जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर मैं खुश हूं। ऑस्कर के लिए एक फिल्म के चयन के लिए हमने कोई मानदंड तय नहीं किया है। मैं सबसे पहले सम्मानीय सदस्यों के साथ बैठक करूंगा और चयन के मानदंड पर काम करूंगा।

जानकारी हो कि बड़े पर्दे से कुछ समय से दूर चल रहे मुंबई में रहने वाले अभिनेता को 1970 की दशक में आई ‘रजनीगंधा’, ‘एक छोटी सी बात’, ‘चितचोर’, ‘गोलमाल’ और ‘घरौंदा’ जैसी फिल्मों में मध्यवर्ग का चरित्र चित्रण करने के लिए जाना जाता है। 88वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजेलि‍स में 28 फरवरी को किया जाएगा।