Home Chhattisgarh आजादी के महान योद्धाओं का गांव बनेगा गौरव ग्राम : डॉ. रमन

आजादी के महान योद्धाओं का गांव बनेगा गौरव ग्राम : डॉ. रमन

0
आजादी के महान योद्धाओं का गांव बनेगा गौरव ग्राम : डॉ. रमन
anda village to get gaurav gram status : cm Raman singh
anda village to get gaurav gram status : cm Raman singh
anda village to get gaurav gram status : cm Raman singh

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के दुर्ग जिले में स्थित आजादी के तीन महान योद्धाओं के ग्राम अण्डा को गौरव ग्राम का दर्जा देने का ऐलान किया है। यह गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखदेवराज, चेतन लाल और मनकी लाल की कर्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस गांव को गौरव ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए 20 लाख रूपए मंजूर करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने दुर्ग जिले को राज्य और देश में महिला सशक्तिकरण का एक अनोखा उदाहरण बताया है।

डॉ. रमन सिंह रविवार दोपहर विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम अण्डा में लगभग 134 करोड़ 13 लाख रूपए के 60 निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करने के बाद विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने उदबोधन में आजादी के आंदोलन में इस गांव के तीनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को खास तौर पर याद किया।

डॉ. रमन सिंह ने कहा-प्रदेश का विकास केवल सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल भवन और अस्पताल भवन के निर्माण से नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुशिक्षित पीढि़यों के निर्माण से होगा। इसके लिए हमें बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान देना होगा। राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 123 करोड़ 26 लाख रूपए के 38 नये स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास तथा लगभग दस करोड 87 लाख रूपए के 22 पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

उन्होंने कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के तहत 138 हितग्राहियों को सामग्री आदि का भी वितरण किया। इनमें से 30 किसानों को उन्होंने कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं के तहत कृषि उपकरण प्रदान किए। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ने 30 हितग्राहियों को तिपहिया साईकिलों का वितरण किया।

डॉ. सिंह ने सात महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न व्यवसायों के लिए दो लाख 75 हजार रूपए की ऋण राशि के चेक और पांच नन्हीं बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र तथा कई स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुल-पुलियों, सड़कों, अस्पताल और स्कूल भवनों के निर्माण से भौतिक विकास में काफी तेजी आई है, लेकिन हमें अब इन भौतिक सुविधाओं के साथ बच्चों और महिलाओं की सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान का भी उल्लेख किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में दुर्ग जिले ने एक विशेष पहचान बनाई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री  रमशिला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन और महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर इस जिले की निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में जनता का बखूबी नेतृत्व कर रही हैं।

वहीं जिला कलेक्टर के पद पर यहां  आर. शंगीता कार्यरत हैं, जबकि कई विभागों में महिला अधिकारी विभाग प्रमुख का दायित्व संभाल रही है। पंचायत राजसंस्थाओं और नगरीय निकायों में भी बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर आई हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना, कौशल विकास योजना और हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए घोषित नई फसल बीमा की भी जानकारी दी। डॉ. सिंह ने प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए चलाए जा रहे शिक्षा गुणवत्ता अभियान पर भी प्रकाश डाला।

जनसभा को महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रमशिला साहू ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर संसदीय सचिव  लाभचंद बाफना, विधायक सांवला राम डाहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन और उपाध्यक्ष थानू राम साहू भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here