Home Headlines पुंछ में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

पुंछ में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

0
पुंछ में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
Army jawan shoots himself to death in Poonch
Army jawan shoots himself to death in Poonch
Army jawan shoots himself to death in Poonch

जम्मू। सेना के एक जवान ने पुंछ में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गाली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान 68 इंजीनियरिंग रेजीमेट के सिपाही रोशन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में तैनात सिपाही रोशन सिंह सेना की 68 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में था जो वर्तमान में सेना की 39 आर.आर. में डयूटी कर रहा था।

सिपाही रोशन सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।