Home India City News अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया के भाषण को जबरदस्त बताया

अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया के भाषण को जबरदस्त बताया

0
अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया के भाषण को जबरदस्त बताया
Arvind Kejriwal praises Kanhaiya kumar superb speech in JNU campus
Arvind Kejriwal praises Kanhaiya kumar superb speech in JNU campus
Arvind Kejriwal praises Kanhaiya kumar superb speech in JNU campus

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के भाषण को जबरदस्त बताया है।

जानकारी हो कि राष्ट्रद्रोह के आरोप में कई दिन तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गुरुवार शाम रिहा किया गया था। रिहा होने के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया ने गुरुवार रात जेएनयू में छात्रों को संबोधित किया और मोदी सरकार को जनविरोधी करार दिया।

उसके भाषण के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार रात ट्वीट करके कहा कि कन्हैया का भाषण जबरदस्त। शुक्रवार को एक बार फिर ट्विटर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही आगाह कर चुके थे कि छात्रों पंगा न लें।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कन्हैया के समर्थन में ट्वीट किया। केजरीवाल के ट्वीट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि देश में फर्जी राष्ट्रवादियों की खतरनाक विचारधारा के खिलाफ कन्हैया और जेएनयू ने निर्णायक जंग की उम्मीद जगा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here