Home India City News आशा कार्यकर्ता के साथ पंचायत सचिव ने किया दुष्कर्म

आशा कार्यकर्ता के साथ पंचायत सचिव ने किया दुष्कर्म

0
आशा कार्यकर्ता के साथ पंचायत सचिव ने किया दुष्कर्म
asha worker raped by panchayat secretary in ratlam
asha worker raped by panchayat secretary in ratlam
asha worker raped by panchayat secretary in ratlam

रतलाम। जिले की आलोट तहसील के ग्राम सिपावरा के प्राथमिक विद्यालय में पंचायत सचिव द्वारा आशा कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को आलोट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत (जेल) में रखने के आदेश दिए।

बरखेड़ा पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय पीड़िता (आशा कार्यकर्ता) ने शिकायत की है कि ग्राम पंचायत मोरिया के सचिव आरोपी गोवर्धनलाल पिता शंकरलाल (31) निवासी ग्राम कालाखेत ने 16 नवंबर 2015 को उसे यह कहकर ग्राम सिपावरा के प्राथमिक विद्यालय में बुलाया था कि उसका बैंक में खाता खुल गया है। उसे चार हजार रुपए देना है।

विद्यालय आकर रुपए ले जा। वह रात आठ बजे विद्यालय के मैदान में गई तो वहां आरोपी गोवर्धनलाल ने उससे दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी आरएस डाबर ने बताया महिला की रिपोर्ट पर आरोपी गोवर्धन के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी को जिला जेल रतलाम भेज दिया गया।