Home Headlines पदक तालिका में 11वें स्थान पर खिसका भारत

पदक तालिका में 11वें स्थान पर खिसका भारत

0
asian games 2014
asian games 2014: india to slipped to 11th position on day 12

इंचियोन । भारत बुधवार को एक स्वर्ण सहित चार पदक जीतने के बावजूद 17वें एशियाई खेलों की पदक तालिका में शीर्ष 10 से बाहर हो गया और 11वें पायदान पर खिसक गया।…

लगातार तीन दिन शीर्ष 10 में रहने के बाद भारत शीर्ष 10 से बाहर हुआ है। इस बीच हालांकि भारत ने कुल पदकों का अर्धशतक जरूर लगा लिया और कुल पदकों की संख्या के लिहाज से पांचवां देश बना हुआ है।

शीर्ष पर मौजूद चीन 131 स्वर्ण पदक सहित कुल पदकों (294) में तिहरा शतक लगाने की ओर बढ़ चुका है, जबकि मेजबान दक्षिण कोरिया ने भी 62 स्वर्ण पदक सहित कुल 189 पदक हासिल कर लिए हैं और दूसरे स्थान पर मजबूत हो गया है।

पदक तालिका :
1. चीन : 131 स्वर्ण, 90 रजत, 73 कांस्य (294 पदक)

2. दक्षिण कोरिया : 62 स्वर्ण, 61 रजत, 66 कांस्य (189 पदक)
3. जापान : 39 स्वर्ण, 63 रजत, 59 कांस्य (161 पदक)

4. कजाकिस्तान : 20 स्वर्ण, 17 रजत, 29 कांस्य (66 पदक)
5. ईरान : 15 स्वर्ण, 11 रजत, 14 कांस्य (40 पदक)

6. उत्तर कोरिया : 10 स्वर्ण, 10 रजत, 12 कांस्य (32 पदक)
7. थाईलैंड : 9 स्वर्ण, 6 रजत, 23 कांस्य (38 पदक)

8. कतर : 9 स्वर्ण, 0 रजत, 4 कांस्य (13 पदक)
9. उजबेकिस्तान : 8 स्वर्ण, 11 रजत, 14 कांस्य (33 पदक)

10. चीनी ताइपे : 8 स्वर्ण, 9 रजत, 14 कांस्य (31 पदक)
11.भारत : 7 स्वर्ण, 9 रजत, 34 कांस्य (50 पदक)

12. हांगकांग : 6 स्वर्ण, 8 रजत, 22 कांस्य (36 पदक)
13. सिंगापुर : 5 स्वर्ण, 6 रजत, 11 कांस्य (22 पदक)

14. बहरीन : 5 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य (11 पदक)
15. मलेशिया : 4 स्वर्ण, 14 रजत, 10 कांस्य (28 पदक)

16. मंगोलिया : 4 स्वर्ण, 4 रजत, 11 कांस्य (19 पदक)
17. इंडोनेशिया : 3 स्वर्ण, 5 रजत, 9 कांस्य (17 पदक)

18. कुवैत : 2 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य (8 पदक)
19. सऊदी अरब : 2 स्वर्ण, 2 रजत, 0 कांस्य (4 पदक)

20. म्यांमार : 2 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य (3 पदक)
21. वियतनाम : 1 स्वर्ण, 9 रजत, 22 कांस्य (32पदक)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here