Home India City News दुनिया का चक्कर लगाने वाली महिला पायलट का निधन

दुनिया का चक्कर लगाने वाली महिला पायलट का निधन

0
geraldine jerrie mock
geraldine jerrie mock 1st female pilot to fly around the world, died

सिनसिनाती। दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली महिला पायलट गैराल्डिन जेरी मॉक का निधन हो गया। वे 88 साल की थी।…

मॉक के पोते क्रिस फ्लोकेन ने बताया कि क्वीनसी के घर में उनकी मंगलवार को मौत हो गई। कई महीनों से वे बीमार थी।

उन्होंने 17 अप्रैल 1964 को सिंगल इंजन सेसना विमान 180 से दुनिया का चक्कर लगाया था। अपनी यात्रा में वे कासाब्लांका, काहिरा और कोलकाता में रूकी थीं।

ओहियो प्रांत के नेवार्क की रहनी वाली मॉक के तीन बच्चे थे। उन्होंने ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से एयरनॉटिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की थी।

पोर्ट कोलम्बस एयरपोर्ट में उनकी प्रतिमा भी लगाई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here