Home Northeast India Assam गुवाहाटी पहुंचने पर सर्वानंद सोनोवाल का अभूतपूर्व स्वागत

गुवाहाटी पहुंचने पर सर्वानंद सोनोवाल का अभूतपूर्व स्वागत

0
गुवाहाटी पहुंचने पर सर्वानंद सोनोवाल का अभूतपूर्व स्वागत
assam assembly election : bjp Declares Sarbananda Sonowal as CM Candidate
assam assembly election : bjp Declares Sarbananda Sonowal as CM Candidate
assam assembly election : bjp Declares Sarbananda Sonowal as CM Candidate

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से सर्वानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद प्रदेश भाजपा में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार दिल्ली से रविवार को गुवाहाटी पहुंचने पर सोनोवाल का पार्टी की ओर से अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

सुबह से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढोल-नगाड़ों के साथ मौजूद थे।

जैसे ही सोनोवाल का विमान जमीन पर उतरा वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

लखीमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद, केंद्रीय मंत्री व असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनोवाल को भाजपा ने उन्होंने असम विधानसभा चुनाव में अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

ज्ञात हो कि सोनोवाल का कद लोकसभा चुनावों के दौरान काफी बढ़ गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था और पहली बार राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 7 पर कब्जा कर लिया। इससे पहले राज्य में भाजपा को चार से अधिक सीटें नहीं मिली थी।

ज्ञात हो कि सोनोवाल ने अपने राजनीतिक जीवन का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्टी असम गण परिषद से आरंभ की। बाद में वर्ष 2011 में वे भाजपा में शामिल हो गए।

अपने तेज-तर्रार नेतृत्व के चलते पार्टी में तेजी से आगे बढ़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष बन गए। उनकी राजनीतिक छवि पूरी तरह से साफ-सुथरी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस के साथ हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक सोनोवाल को लेकर पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्यवासियों ने जो विश्वास उनपर जताया है, उसको पूरा करके दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here