Home Bihar पटना में रावण दहन के बाद भगदड़, 32 मरे

पटना में रावण दहन के बाद भगदड़, 32 मरे

0
patna
at-least-32-killed-in-stampede-outside-patnas-gandhi-maidan-after-dussehra
outside of patna gandhi maidan
outside of patna gandhi maidan

पटना। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के बाद मची भगदड़ में 32 लोगों की मौत हो गई तथा 50 से अधिक घायल हो गए।

राज्य के पुलिस महानिदेशक पी.के.ठाकुर ने बताया कि गांधी मैदान में रावण वध के बाद एग्जिवीशन रोड छोर पर मची भगदड़ में 32 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे हैं। इस हादसे में करीब 100 लोग घायल हैं जिसमें से 15 की स्थिति गंभीर है।

patna

 राहत का मरहम, जताया शोक


केन्द्र सरकार पटना में रावण दहन के बाद मची भगदड़ से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए बिहार सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं और दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख तथा गंभीररूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रूपए देने की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से फोन पर घटना के संबंध में बात की और राहत राशि की घोषणा करते हुए केन्द्र सरकार से हर प्रकार की मद्द का आश्वासन दिया। मोदी ने कहा कि भगदड़ में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए।

पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को रावण दहन के बाद अचानक भगदड़ मच गई जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई तथा 50 से अधिक लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त किया है। कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटना के गांधी मैदान पर मची भगदड़ की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भगदड़ की इस घटना को दुखद करार दिया है। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना की रिपोर्ट मांगी है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी 32 लोगों के मारे जाने तथा बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि विजयादशमी के पावन पर्व पर इस प्रकार की घटना दुखद है।

खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने राज्य सरकार के कामकाज के तरीके पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं, हत्या है। उनके बेटे चिराग पासवान ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार गूंगी और बहरी है।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बार-बार होती है। उन्होंने इसे व्यवस्था में चूक करार देते हुए कहा कि मेला मैदान में प्रवेश और निकास मार्ग पर ज्यादा से ज्यादा गेट होने चाहिए। बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रूपए मुआवजा देने की घोषण की है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पटना के गांधी मैदान में दशहरा के अवसर रावण दहन के दौरान हुुई दुखान्तिका पर संवेदना व्यक्त की है। राजे ने ईश्वर से इस घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की है। उन्होंने भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here