Home UP Agra अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित का निधन

अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित का निधन

0
अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित का निधन
atal bihari vajpayee younger sister kamla dixit passes away
atal bihari vajpayee younger sister kamla dixit passes away
atal bihari vajpayee younger sister kamla dixit passes away

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित का गुरुवार रात 11 बजकर 55 मिनट पर आगरा में प्रतापनगर के अलकापुरी स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वो 87 वर्ष की थीं। अटल बिहारी वाजपेयी और कमला दीक्षित एक ही तरह की बीमारी के शिकार थे।

चार महीने तक बिस्तर पर बीमार रहने के बाद कमला ने बीती रात दुनिया से विदा ले ली। कमला सात भाई बहनों में पांचवें नंबर की थीं और वाजपेयी चौथे नंबर के है। कमला के जाने से उनका पूरा परिवार शोक में है।

कमला जी पिछली 24 जुलाई से अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने से पैरालाइसिस अटैक से पीड़ित थीं। वो ना बोल पा रहीं थीं और  ना चल पा रहीं थी। बिस्तर पर लगभग पांच छह महीने रही और गुरुवार रात को आखिरी सांस ली।

चार भाई और तीन बहनों में वे छठे नंबर की थी। उनके पति नन्द गोपाल दीक्षित का देहांत इसी साल 24 फरवरी को हो गया था। वे हेड पोस्टमास्टर पद से रिटायर्ड थे। कमला दीक्षित गृहणी थीं।