Home Chandigarh अटारी बॉर्डर पर दर्शक दीर्घा का लेंटर गिरा, बच्ची की मौत

अटारी बॉर्डर पर दर्शक दीर्घा का लेंटर गिरा, बच्ची की मौत

0
अटारी बॉर्डर पर दर्शक दीर्घा का लेंटर गिरा, बच्ची की मौत
attari : girl killed as iron pillar falls in visitor's gallery of indo-pak border
attari : girl killed as iron pillar falls in visitor's gallery of indo-pak border
attari : girl killed as iron pillar falls in visitor’s gallery of indo-pak border

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान की सीमा के अटारी बॉर्डर पर गुरूवार को रिट्रीट सेरेमनी के दौरान हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। अटारी बॉर्डर पर हुए हादसे में बच्ची की मौत पर बीएसएफ ने दुख जताया है।

यह हादसा नई बनी दर्शक दीर्घा का लेंटर गिरने से हुआ जिसके नीचे एक बच्चा आ गया। वहीं अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गौरतलब है कि अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए दोनों ही देशों के हजारों दर्शक जुटते हैं। यह कार्यक्रम दोनों ही देशों में काफी लोकप्रिय है।