Home UP Agra 6 दिसम्बर : उप्र में अलर्ट, राम नगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा

6 दिसम्बर : उप्र में अलर्ट, राम नगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा

0
6 दिसम्बर : उप्र में अलर्ट, राम नगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा
Babri mosque demolition anniversary : uttar pradesh alert, tight security in Ayodhya
Babri mosque demolition anniversary : uttar pradesh alert, tight  security in Ayodhya
Babri mosque demolition anniversary : uttar pradesh alert, tight security in Ayodhya

लखनऊ। राम नगरी अयोध्या में विवादित ढांचे के ध्वंस की 23वीं बरसी पर रविवार को समूचे उत्तर प्रदेश में विशेष अलर्ट जारी किया गया है और अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गयी  है। जिला प्रशासन ने पूरे अयोध्या में धारा 144 लागू कर दिया है।

विवादित ढांचा ध्वंस की बरसी पर अयोध्या में आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की तरफ से शौर्य दिवस मनाया जाना है। उधर, बाबरी मस्जिद के पैरोकार आज के दिन गम दिवस मनाने की बात कर रहे हैं।

इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने अयोध्या के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। पूरी राम नगरी में धारा 144 लगाकर वहां की सुरक्षा पहले से कुछ अधिक चैकस कर दी गई है।

जिला प्रशासन का कहना है कि आज वहां केवल पारंपरिक कार्यक्रम ही किये जाएंगे। किसी भी नये कार्यक्रम को आयोजित करने की इजाजत नहीं दी जायेगी।

Babri mosque demolition anniversary : uttar pradesh alert, tight  security in Ayodhya
Babri mosque demolition anniversary : uttar pradesh alert, tight security in Ayodhya

गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को हुए अयोध्या में विवादित ढांचे को ध्वस्त किया गया था। इसके बाद वहां हर साल छह दिसम्बर को ‘शौर्य दिवस’ और ‘यमे गम’ मनाया जाता है।

इस वर्ष विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल की मौत के कारण विहिप के लोगों में उतना उत्साह नहीं है। लेकिन प्रशासन चैकन्ना है। वह किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतना चहता।

छह दिसम्बर के मद्देनजर शासन स्तर से पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिये गये थे। पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को चैकस करने के आदेश दिये गये के। साथ ही खुफिया एजेंसियों को चैकन्ना रहने के निर्देश दिये गये हैं।