Home Breaking टीवी सीरीयल बालिका वधू की कलाकार प्रत्युषा बनर्जी ने की सुसाइड

टीवी सीरीयल बालिका वधू की कलाकार प्रत्युषा बनर्जी ने की सुसाइड

0
टीवी सीरीयल बालिका वधू की कलाकार प्रत्युषा बनर्जी ने की सुसाइड
balika vadhu actress pratyusha banerjee hangs herself to death
balika vadhu actress pratyusha banerjee hangs herself to death
balika vadhu actress pratyusha banerjee hangs herself to death

मुंबई। टीवी पर लोकप्रिय सीरीयल बालिका वधू की कलाकार प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। प्रत्युषा का शव उसके कांदीवली स्थ्रित फ्लेट में फंदे से लटका पाया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रत्युषा को तत्काल समीप के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचे से पहले की उसकी मौत हो चुकी थी। 24 साल प्रत्युषा जमशेदपुर की रहने वाली थीं।

बताया जा रहा है कि प्रत्युषा ने आखिरी बार अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ की एक तस्वीर तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

फिलहाल प्रत्युषा की आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रत्युषा रियलिटी शो बिग बॉस-7 में भी नजर आईं।

प्रत्युषा के एक मित्र एजाज खान का कहना है कि प्रत्युषा बहुत स्ट्रांग थी। वह इस तरह आत्महत्या नहीं कर सकती। यह सुसाइड नहीं मर्डर है। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा के होट सूखे हुए थे और उनके बदन पर चोट के निशान भी थे।

मालूम हो कि प्रत्युषा ने हाल ही में तीन पुलिसवालों समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रत्युषा ने इन लोगों पर अपने फ्लेट में जबरन घुसने का आरोप भी लगाया था। बताया जा रहा है कि प्रत्युषा बीते कुछ दिन से परेशान चल रही थी।