Home India City News सुरेश भैयाजी जोशी फिर से बनाए गए RSS के सरकार्यवाह

सुरेश भैयाजी जोशी फिर से बनाए गए RSS के सरकार्यवाह

0
सुरेश भैयाजी जोशी फिर से बनाए गए RSS के सरकार्यवाह
bhaiyyaji joshi re elected RSS general secretary
bhaiyyaji joshi re elected RSS general secretary
bhaiyyaji joshi re elected RSS general secretary

नागपुर/मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह पद पर वर्तमान सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी को फिर से नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संघ के अखिल भारतीय सहप्रचार प्रमुख नंदकुमार ने नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में दिया है।

पिछले कुछ दिनों से भैयाजी जोशी को कोई अन्य जिम्मेदारी दिए जाने की जोरदार चर्चा मीडिया में हो रही थी, इस नियुक्ति से इस तरह खबरों को पूर्णविराम लग गया है।
नंदकुमार ने बताया कि हर तीन साल के बाद सरकार्यवाह पद पर नियुक्ति अखिल भारतीय प्रतिनिधि की सभा में की जाती है। इसलिए 2015 से 2018 तक के लिए सरकार्यवाह का चुनाव शनिवार को नागपुर में अखिल भारतीय प्रतिनिधि की सभा में किया गया।

उत्तर क्षेत्र के संघचालक डॉ. बजरंगीलाल गुप्ता ने चुनाव निर्णय अधिकारी के रुप में काम किया। इस अवसर पर बिहार के संघचालक सिद्धीनाथ सिंह ने भैयाजी जोशी का नाम फिर से सरकार्यवाह के लिए सूचित किया, जिसे राजस्थान के संघचालक डॉ.भगवती प्रकाश,  दक्षिण मध्य क्षेत्र के संघचालक रामकृष्ण राव, पश्चिम क्षेत्र के कार्यवाह सुनील मेहता ने अनुमोदन दिया। इस पद के लिए किसी अन्य का नाम न आने पर भैयाजी जोशी का चुनाव एकमत से किए जाने की घोषणा चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. बजरंगी लाल गुप्ता ने किया।
68 वर्षीय भैयाजी जोशी बचपन से ही संघ के स्वयंसेवक हैं और वह इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। 1975 से पूर्णकालिक प्रचारक के रुप में कार्यरत भैयाजी जोशी संघ के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। 2009 में तत्कालीन सरकार्यवाह पद से मोहन भागवत की सरसंघचालक पद पर नियुक्त होने के बाद हुए रिक्त पद पर भैयाजी जोशी को नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2012 में भैयाजी जोशी की नियुक्ति फिर से इसी पद पर की गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here