Home India City News एक लाख प्रसव कराने वाली डॉ. भक्ति यादव नहीं रहीं

एक लाख प्रसव कराने वाली डॉ. भक्ति यादव नहीं रहीं

0
एक लाख प्रसव कराने वाली डॉ. भक्ति यादव नहीं रहीं
Bhakti Yadav fondly known as Doctor Didi passes away in Indore
Bhakti Yadav fondly known as Doctor Didi passes away in Indore

इंदौर। इंदौर में डॉ. दादी के नाम से पहचानी जाने वाली पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उन्होंने 64 वर्ष तक चिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं दी और एक लाख से ज्यादा प्रसव कराए।

इंदौर संभागायुक्त संजय दुबे ने डॉ. यादव के निधन की पुष्टि की है। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। सोमवार सुबह उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्हें बीते वर्ष ही पद्मश्री से नवाजा गया था।

डॉ. यादव इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की पहली महिला चिकित्सक थीं। उन्हें प्रदेश का पहला महिला रोग विशेषज्ञ माना जाता है। उनको जानने वाले बताते हैं कि डॉ. यादव बीते 64 वर्षो से अपनी सेवाएं देती रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक लाख से ज्यादा प्रसव कराए। डॉ. यादव जीवन अंतिम समय तक महिलाओं का उपचार करती रहीं।