Home Headlines बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने निकाली शोभायात्रा

बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने निकाली शोभायात्रा

0
बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने निकाली शोभायात्रा
bhartiya kisan sangh organises shobha yatra on Krishi Devta balaram jayanti in jaipur
bhartiya kisan sangh organises shobha yatra on Krishi Devta balaram jayanti in jaipur
bhartiya kisan sangh organises shobha yatra on Krishi Devta balaram jayanti in jaipur

जयपुर। भारतीय किसान संघ ने हर साल की भांति इस बार भी कृषि देवता भगवान बलराम की जयन्ति बुधवार को धूमधाम से मनाई।

इस मौके पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बडी संख्या में ग्रामीण किसान परिवारों के सदस्यों ने शिरकत की। शोभायात्रा में भजनों की धुनों एवं ढपली की थाप पर नाचते गाते उत्साहित किसान महिला, पुरूषों एवं बच्चों ने आंनद लिया।

शोभा यात्रा सुबह 11 बजे प्रारम्भ होकर अपहरान 3 बजे झोटवाडा स्थित परमसुखदास महाराज के आश्रम में पहुंची। आश्रम में भगवान बलराम की जयंती के मौके पर समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में हिन्दू संस्कृति को दर्शाने वाली 20 झाॅकियां सजाई गई थी। आश्रम में भगवान बलराम का जलाभिषेक किया गया।

समारोह में हल एवं जैविक कृषि करने वाले किसानों तथा होनाहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी ने भजन कीर्तन के साथ प्रसादी भोज का आनंद लिया।