Home Headlines न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी

0
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी
three men kidnap, gangrap married woman in etah, police file FIR after court's order
three men kidnap, gangrap married woman in etah, police file FIR after court's order
three men kidnap, gangrap married woman in etah, police file FIR after court’s order

एटा। एटा जिले के जैथरा थानाक्षेत्र में बीते 11 जुलाई को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की प्राथमिकी घटना के पौने तीन माह बाद अंततः न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज की जा सकी है।

थाना जैथरा निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि वह 11 जुलाई को रात करीब 10 बजे अपने आंगन में सो रही थी। तभी आरोपी छक्कन उर्फ नेता, उदयसिंह व किशनपाल निवासी बनार थाना जैथरा आ धमके।

आरोपी तमंचे के बल पर उसे कमरे में ले गए जहां विरोध करने पर उसे तमंचे की बट से घायल कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज न किए जाने पर न्यायालय के माध्यम से बुधवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।