Home Gujarat Ahmedabad भरुच जिला पंचायत त्रिशंकु बनी, कांग्रेस के अच्छे दिन

भरुच जिला पंचायत त्रिशंकु बनी, कांग्रेस के अच्छे दिन

0
भरुच जिला पंचायत त्रिशंकु बनी, कांग्रेस के अच्छे दिन
Bharuch District Panchayat was hung, congress good days
Bharuch District Panchayat was hung, congress good days
Bharuch District Panchayat was hung, congress good days

भरुच। भरुच जिले में आयोजित किए गए स्थानीय स्वराज के चुनाव में भाजपा को झटका लगा। उधर चुनाव परिणाम ने कांग्रेस के खेमे में अच्छे दिन की शुरूआत कर दी। स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रतिशत किया।

भरुच जिले में 9 तहसील पंचायतों की 178 सीट, जंबूसर, भरुच व अंकलेश्वर नगरपालिका की 108 सीट व जिला पंचायत की 34 सीट समेत कुल 320 सीटों के लिए उनतीस नवबर को मतदान हुआ था।

मतगणना बुधवार को हुई जिसमें चौकाने वाले परिणाम सामने आए। भरुच जिला पंचायत पिछले बार की तरह इस बार भी त्रिशंकु बनी रही। भरुच जिला पंचायत की कुल 34 सीट में से भाजपा को 13 सीट, कांग्रेस पार्टी को 12 सीट व जेडीयू को 9 सीट हासिल हुई।

त्रिशंकु जिला पंचायत में सत्ता की यानी पिछली बार की तरह इस बार भी जेडीयू के हाथ में आ गई। जिला पंचायत में इस बार कांग्रेस की सीटों में इजाफा हुआ।

जिले की नौ तहसील पंचायतों के परिणाम पर नजर डाली जाए तो भाजपा ने तीन, जेडीयू ने तीन व कांग्रेस ने एक तहसील पंचायत पर कब्जा किया। दो तहसील पंचायत इस बार के चुुनाव में त्रिशंकु बनी। त्रिशंकु बनी तहसील पंचायतों में भरुच तहसील व जंबूसर तहसील शामिल है। पिछले बार के चुनावों में इन दोनों तहसीलों में कांग्रेस सत्ता पर काबिज थी।

भाजपा ने अंकलेश्वर, हांसोट व आमोद तहसील पंचायत पर कब्जा किया। कांग्रेस के हाथ में वागरा तहसील पंचायत आई। जेडीयू ने अपना दबदबा बनाए रखकर जिले की झगडिय़ा, वालिया व नेत्रंग तहसील पंचायत पर कब्जा जमाए रखा।

भरुच जिले में नपा चुनाव परिणाम पर नजर डाली जाए तो भाजपा ने भरुच व अंकलेश्वर नपा को एक बार फिर से कब्जा करने में सफलता पाई। जिले की जंबूसर नपा त्रिशंकु बनी। यहां पर भाजपा व कांग्रेस को 10-10 सीट व निर्दलियों को 8 सीट हासिल हुई।

भरुच जिला पंचायत प्रमुख मनहर गोहिल बुरी तरह हारे

भरुच। भरुच के जिला पंचायत प्रमुख व भाजपा नेता मनहर गोहिल जि.पं. के चुनाव में बुरी तरह से पराजित हो गए। मनहर गोहिल विलायत सीट से 2100 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह दिलावर सिंह राज से हार गए। इसी तरह भरुच नपा में कांग्रेस की हुई पराजय को स्वीकार कर भरुच शहर कांग्रेस प्रमुख किरण ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

एक नजर चुनाव परिणाम पर

जिला पंचायत भरुच
भाजपा-34, कांग्रेस -13, जेडीयू-9
कुल सीट : 34

तहसील पंचायत चुनाव पर नजर

1. भरुच तहसील पंचायत :- भाजपा-14, कांग्रेस-14 (त्रिशंकु)
2.  जंबूसर तहसील पंचायत:-  भाजपा-11, कांग्रेस-11 (त्रिशंकु बनी)
3. वागरा तहसील पंचायत :- कांग्रेस -9, भाजपा-7
4. नेत्रंग तहसील पंचायत :- जेडीयू-9, कांग्रेस-5, भाजपा-1
5. वालिया तहसील पंचायत : जेडीयू-12, भाजपा-4

नर्मदा जिले में भाजपा को झटका

नर्मदा जिले की बात की जाए तो जिले में  भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा ने राजपीपला नपा के साथ गरूडेश्वर तहसील पंचायत पर सिर्फ भगवा लहराया। भाजपा के हाथ से अन्य तहसील पंचायते फिसल गई। नर्मदा जिले की 5 तहसील पंचायतो में से कांग्रेस ने तिलकवाड़ा व नांदोद, जेडीयू ने देडिय़ापाड़ा व सागबारा तहसील पंचायत पर कब्जा जमाया। भाजपा ने नई बनी तहसील पंचायत गरूडेश्वर पर ही अपना परचम लहराया।

६. आमोद तहसील पंचायत:- कांग्रेस-6, भाजपा-10
7. झगडिय़ा तहसील पंचायत:- जेडीयू-17, भाजपा-5
8. हांसोट तहसील पंचायत:- भाजपा-14, कांग्रेस-2
9. अंकलेश्वर तहसील पंचायत: भाजपा-17, कांग्रेस-9

1.भरुच नपा:-  भाजपा-31, कांग्रेस-12, निर्दलीय-1
2. अंकलेश्वर नपा:- भाजपा-22, कांग्रेस-14
3. जंबूसर नपा:- भाजपा-10, कांग्रेस-10, निर्दलीय-8