Home India City News गलत निकली गो-एयर के विमान में बम होने की खबर

गलत निकली गो-एयर के विमान में बम होने की खबर

0
गलत निकली गो-एयर के विमान में बम होने की खबर
bhubaneswar : bomb scare on mumbai bound goair flight
bhubaneswar : bomb scare on mumbai bound goair flight
bhubaneswar : bomb scare on mumbai bound goair flight

मुंबई। भुवनेश्वर से मुंबई जा रहे निजी विमानन कंपनी गो-एयर के हवाई जहाज में बम की अफवाह के बाद विमान को नागपुर में आपात स्थित में उतारा गया। कंपनी ने इस खबर की जानकारी देते हुए इसे फर्जी कॉल करार दिया। कंपनी के मुताबिक विमान पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना को लेकर गो एयर कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर शनिवार को बताया कि विमान में बम की खबर मिलने पर आपात स्थिति में नागपुर हवाई अड्डे लैंडिंग कराई गई। बाद में 150 यात्रियों को उतार कर हवाई अड्डे पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने विमान और यात्रियों की पूरी तरह खोजबीन की।

bhubaneswar : bomb scare on mumbai bound goair flight
bhubaneswar : bomb scare on mumbai bound goair flight

खोजबीन के बाद सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद अधिकारियों से मिली मंजूरी पर बारह बजे के तय समय तक रोके गए विमान को दोबारा मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

जानकारी हो कि भुवनेश्वर से आठ बजकर बीस मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले गो एयर कंपनी के विमान में बम होने की खबर मिलने के बाद विमान की नौ बजकर 29 मिनट पर नागपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई थी।