Home Bihar बिहार के स्‍वाभिमान को धार देने आई बिहार : सोनिया

बिहार के स्‍वाभिमान को धार देने आई बिहार : सोनिया

0
बिहार के स्‍वाभिमान को धार देने आई बिहार : सोनिया
bihar : nitish kumar, lalu prasad and sonia gandhi address mega swabhiman rally in patna
bihar : nitish kumar, lalu prasad and sonia gandhi address mega swabhiman rally in patna
bihar : nitish kumar, lalu prasad and sonia gandhi address mega swabhiman rally in patna

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार के स्वाभिमान रैली मे कहा कि वे बिहार के स्वाभिमान को धार देने आईं है। गांधी ने कहा कि बिहार सत्य, शांति व अहिंसा का संदेश देने वाली धरती है, महान अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त की धरती है। ये महापुरुषों की धरती है। ये उनकी धरती है, जिन्होंने स्वाभिमान की रक्षा के लिए सबकुछ न्यौछावर किया।

सोनिया ने कहा कि बिहार ने साबित किया है कि वे अपने सम्मान की रक्षा खुद करते हैं। कुछ लोगों को बिहार को नीचा दिखाने का मौका मिलता है तो वे चुकते नहीं है। कभी बिहार को बीमारू बताकर कभी डीएनए में खराबी बता कर अपमान करते हैं। कांग्रेस ने बिहार का सम्मान किया है। यहां की प्रतिभा का सम्मान किया है।

कहा, लालू-नीतीश की यहां की सरकार ने हमारी केंद्र की सरकार के सहयोग से बिहार में खूब विकास किया। मोदी सरकार अपना एक चौथाई समय खत्म कर चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया।

कहा, बीजेपी सरकार की वजह से देशभर के किसान भारी कठिनाई झेल रही है। किसानों की जमीन छीनकर ये सरकार पूंजीपतियों को दे रही है। मोदी सरकार किसान विरोधी है।

बिहार से शुरु होगी मोदी के पतन की कहानी : वशिष्ठ

जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा को हरा दीजिए और मोदी के पतन की कहानी यहीं से आरंभ कर दीजिए। कहा, यहां की रैली में संकल्प लेते हैं कि पूंजीपतियों और कट्टरपंथी ताकतों को शिकस्त देंगे। उन्होंने मुख्यंमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाकर बिहार को अपमानित किया है।

जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि देश का इतिहास बिहार के इतिहास से जाना जाता है। बिहारियों का हर क्षेत्र में योगदान रहा है।

कहा, संसदीय लोकतंत्र संघीय व्यवस्था पर आधारित है, लेकिन इसका उपहास करते हुई विशेष पैकेज के नाम पर अपमान किया। सवा लाख करोड़ के पैकेज के जरिए बिहार की बोली लगा दी थी प्रधानमंत्री ने।

नरेंद्र मोदी का जादू फेल : शिवपाल

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि बिहार की धरती वीरों व विद्वानों की धरती है। इस धरती पर बड़े-बड़े संत पैदा हुए हैं। हमें याद है इस ऐतिहासिक धरती और मैदान में बिहार की जनता ने परिवर्तन किए हैं। परिवर्तन की ये जन्मस्थली रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो जादू किया था वो फेल हो चुका है।

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, अब फिर से परिवर्तन करना है। स्वाभिमान रैली को सबने मिलकर महारैला बना दिया है। लखनऊ से चला तो नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने कहा था कि बिहार की जनता से बोलना गठबंधन को मजबूत करना है।

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मिलते ही नहीं, बहुत जाते हैं उनके पास फिर भी। हिंदुस्तान में तो वे रहते ही नहीं। रूस और वर्मा जैसे देश अब हमारे खिलाफ है। देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है।

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, आज हम बिहार की जनता की तरफ से और नेता जी की ओर से अपील करने आया हूं कि इस गठबंधन को मजबूत करना। गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत दिलाना।

मोदी ने बिहार से की धोखाधड़ी : रघुवंश

राजद के राष्ट्रीय महासचिव रघुवंश प्रसाद ने कहा कि बिहार के साथ नरेंद्र मोदी ने धोखाधड़ी की है। बिहार की जो हकमारी की है केंद्र ने उसका जवाब देना होगा। रघुवंश प्रसाद ने कहाकि यह रैली असरदार, शानदार है। महागठबंधन के सभी नेता यहां मौजूद हैं। गठबंधन के तमाम साथियों के उत्साह ने महारैला को सफल बनाया है।

रघुवंश प्रसाद ने कहा कि रोजगार गारंटी का पैसा बकाया है, मजदूरी का। मोदी ने क्यों नहीं दिया है। कहा था काला धन लाकर 15 लाख रुपये खाते में जमा करवाएंगे, अब तक तो खातों में जीरो बैलेंस ही है।

पप्पू यादव को मारकर भगाना होगा : राबड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री अपने संबोधन में राजग के साथ’साथ पप्पू यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पप्पू को बिहार से मारकर भगाना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को भाजपा वाले उकसा रहे हैं।

भाजपा राबड़ी देबी ने कहा कि चुनाव में बिहार के अपमान का बदला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने लोगों का बिहार का अपमान किया है। बिहार में भी दिल्ली जैसा नतीजा होगा।

राबड़ी देबी ने कहा कि 15 साल से झारखंड में भाजपा सरकार में है। वहां उसने कौन सा ऐसा काम कर दिया, जिसे बताया जा सके?

राबड़ी ने कहा कि भाजपा ने नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने पूछा कि किसे नौकरी मिली? राजद के काल में बिहार में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए राबड़ी ने कहा कि 15 साल पहले बीपीएससी के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद यह नियुक्ति आज तक नहीं हुई।

राबड़ी ने कहा कि भाजपा के शासन वाले राज्यों में बिहारियों का अपमान हो रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा को बिहार से खदेड़कर ही दम लेंगे।

डोल रहा दिल्ली का सिंहासन : मीरा

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि गांधी मैदान में अभूतपूर्व दृश्य है। केंद्र की जो सरकार है उसका सिंहासन इस भीड़ को देख डोल रहा है। इसका संदेश बिहार से जाएगा।

मीरा कुमार ने कहा कि हम यहां संकल्प लेंगे कि देश की सांप्रदायिक ताकतों को नेस्तानाबूद कर देंगे। वे कहते हैं कि हमने चाय वाले को ऊपर पहुंचाया है, हमने तो उनको ऊपर पहुंचाया है जिनके हाथों से कोई चाय भी नहीं पीता।

कहा, मैं आरा की हूं, आरा की धरती से मोदी ने बोली लगाई थी। बिहार के विकास के लिए साधन चाहिए, लेकिन उन्होंने बोली लगा दी। मीरा कुमार ने कहा, हम दिहाड़ी नहीं बिहारी हैं। अपने सम्मान पर हम चोट नहीं पहुंचाने देंगे। क्रांतिकारियों की धरती आरा पर सम्मान की बोली लगाने की यह औकात? यह हिम्मत कैसे हुई?

मीरा कुमार ने कहाकि विशेष पैकेज में तो पैसा दिया गया, वह किसी की बपौती नहीं। यह गरीबों का पैसा था। गुजरात व महाराष्ट्र की तरक्की के साथ देश के कोने-कोने की तरक्की हमारे बिहार की वजह से हो रही है।

नीतीश के विजन का स्वागत करते बिहार के नौजवान : तेजस्वी

रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने कहा कि वे तो राजद के छोटे सिपाही हैं। उन्होंने विपक्षी दलों की परिवारवाद के आरोप पर जमकर खबर ली। उन्होंने कहा, भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को इस मुद्दे पर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार के नौजवान नीतीश कुमार के विजन का स्वागत करते हैं।

नीतीश व लालू पहुंचे गांधी मैदान

इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव के साथ रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। लालू के साथ राबड़ी और मीसा भी आईं। शरद यादव व मीरा कुमार राबड़ी मंच पर हैं। बशिष्ठ नारायण और प्रदेश राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे सहित अनेक बड़े नेता पहले ही पहुंच चुके हैं। सोनिया गांधी भी कुछ ही देर में आने वाली हैं।

एनडीए विरोधी महागठबंधन की स्वाभिमान रैली को लेकर समर्थकों का हुजूम गांधी मैदान पहुंच रहा है। इस कारण पटना में जगह-जगह सड़क जाम का नजारा है। पटना के इंट्री प्वाइंट महात्मा गांधी सेतु पर भी जाम लग गया है। गांधी मैदान के चारो ओर सड़कें समर्थकों से पट गई हैं। सड़कों पर आवागमन ठप है।

मोदी विरोधी शक्तियां एकजुट

दिल्ली के बाद बिहार में एनडीए को झटका देने के लिए मोदी विरोधी तमाम शक्तियां एकजुट होती दिख रही हैं। राजनीतिक कारणों से भले ही कुछ दल व राजनेता सीधे तौर पर महागठबंधन को समर्थन ने दें, लेकिन वे भी अप्रत्यक्ष तौर पर इसके साथ हैं।

रैली के मंच पर सोनिया गांधी, लालू यादव, नीतीश कुमार और शिवपाल सिंह की मौजूदगी न सिर्फ बिहार विधानसभा चुनाव, बल्कि देश की भावी राजनीति के नजरिए से भी अहम घटना है। जाहिर है कि गांधी मैदान नरेंद्र मोदी के खिलाफ बड़े विपक्षी शो का साक्षी बनेगा।