Home Business बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनवान, कुल संपत्ति 86 अरब डॉलर

बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनवान, कुल संपत्ति 86 अरब डॉलर

0
बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनवान, कुल संपत्ति 86 अरब डॉलर
Bill Gates the world's richest self made billionaire
Bill Gates the world's richest self made billionaire
Bill Gates the world’s richest self made billionaire

न्यूयार्क। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 86 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

वहीं अमेरिका के वारेन बफे दूसरे स्थान पर है। धनाढ़्य व्यक्तियों की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाली कंपनी वेल्थ-एक्स ने यह सूची तैयार की है।


सूची के अनुसार अमेरिकी निवेशक वारेन बफे 70.1 अरब डॉलर के साथ अति धनाढ़्यों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं स्पेन के अमानसियो ओर्टेगा 65 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

शीर्ष 10 धनाढ्य व्यक्तियों में लैरी इलिसन (51.5 अरब डॉलर), इंगवार कैमप्राद (48.1 अरब डॉलर), जेफ बेजोस (39.8 अरब डॉलर), कार्लोस स्लिम (35.4 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग (35.3 अरब डॉलर), वांग जिआनलीन (35.2 अरब डॉलर) तथा माइकल ब्लूमबर्ग (33.7 अरब डॉलर) शामिल हैं।


वेल्थ-एक्स की सूची में अमेरिकी उद्यमियों का दबदबा है। 25 स्थानों में 14 पर अमेरिकी उद्यमी हैं। इन 14 अमेरिकियों की संयुक्त रूप से संपत्ति 514.2 अरब डॉलर है जो नार्वे के जीडीपी से ज्यादा है।

इस सूची में किसी भारतीय का स्थान नहीं है। सूची में गूगल के लैरी पेज तथा सर्गेई ब्रिन और अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here