Home Headlines भाजपा ने बरेली व फिरोजाबाद के महापौर प्रत्याशी घोषित किए

भाजपा ने बरेली व फिरोजाबाद के महापौर प्रत्याशी घोषित किए

0
भाजपा ने बरेली व फिरोजाबाद के महापौर प्रत्याशी घोषित किए
BJP announces Mayor candidate for Bareilly, Ferozabad
BJP announces Mayor candidate for Bareilly, Ferozabad
BJP announces Mayor candidate for Bareilly, Ferozabad

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने फिरोजाबाद और बरेली नगर निगम के महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसी के साथ पार्टी ने मेयर पद के सभी 16 प्रत्याशी घोषित कर दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को फिरोजाबाद व बरेली से भाजपा महापौर की सूची जारी कर दी।

डॉ. पांडेय ने बताया कि पार्टी ने बरेली नगर निगम से महापौर प्रत्याशी उमेश गौतम तथा फिरोजाबाद से नूतन राठौर को भाजपा का अधिकृत महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के सभी 16 महापौर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

पार्टी ने लखनऊ से प्रेमा अवस्थी, अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद से आशा शर्मा, सहारनपुर से संजीव वालिया, इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, कानपुर से प्रमिला पांडेय, मेरठ से कांता कर्दम, आगरा से नवीन जैन को पहले ही पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।